जामुल पुलिस ने जुआ खेलते 4 आरोपी और 1 नाबालिग को पकड़ा


  • जुआ खेलते 04 आरोपी एवं 01 नाबालिग बालक पकड़े गए
  • आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे खेल रहे थे जुआ
  • जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़े गए आरोपी
  • आरोपियों से 14,700 रुपये नकद और 52 पत्तियों का ताश जप्त

दुर्ग । दिनांक 11.08.2025 को शाम लगभग 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे, आम जगह 32-एकड़ भिलाई में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग दिशाओं से घेराबंदी कर मौके पर रेड किया। मौके से नंदलाल सोनकर, भुनेश्वर खुटेल, राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी, आयान कुरैशी और एक नाबालिग बालक पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे और फड़ से 14,700 रुपये नकद और 52 पत्तियों का ताश जप्त किया गया। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपियों के नाम:

  1. नंदलाल सोनकर, उम्र 39 वर्ष, निवासी बैकुंठ धाम छावनी
  2. भुनेश्वर खुटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बैकुंठ धाम छावनी
  3. राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बैकुंठ धाम छावनी
  4. आयान कुरैशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कसाई पारा, कैंप-2, भिलाई
  5. विधि से संघर्षरत बालक

जप्त सामग्री:

  • 14,700 रुपये नकद
  • 52 पत्तियों का ताश

प्रकरण क्रमांक: 680/25
धारा: छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, धारा 3(2)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *