आइडियल इंटरनेशनल स्कूल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण, साइबर सेफ्टी और नशामुक्ति पर जागरूकता


दुर्ग।
महिला रक्षा टीम द्वारा इनर व्हील क्लब दुर्ग के सहयोग से आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, दुर्ग में छात्र-छात्राओं को सेल्फ डिफेंस, साइबर सुरक्षा, और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सोशल मीडिया की सावधानी, अनजान व्यक्तियों से निजी जानकारी साझा न करने, और डिजिटल अरेस्टिंग जैसे खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पास्को एक्ट, नशे के दुष्प्रभाव, और नशे से मुक्त होने के उपायों पर चर्चा की गई।

छात्र-छात्राओं को बताया गया कि आपात स्थिति में 112, 9479192099 और 1930 जैसे आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कैसे करें।
उन्हें यह भी सिखाया गया कि पेन, पिन, बैग, चाबी जैसे रोजमर्रा के सामानों से स्वयं की सुरक्षा कैसे की जा सकती है।

कार्यक्रम में लगभग 90 छात्र-छात्राएं, स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाएं, इनर व्हील क्लब की सदस्याएं एवं महिला रक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, आत्मसुरक्षा और साइबर जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *