गांजा बिक्री के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 1.363 किलोग्राम गांजा जब्त


भिलाई।
ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत भिलाई नगर पुलिस ने आयकर भवन सेक्टर-06 के खंडहर के पास गांजा बिक्री की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सफेद बोरी में गांजा भरकर ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

पुलिस को शुक्रवार 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक गांजा लेकर खंडहर के पास बिक्री के इरादे से मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान जगदीश भारती (26 वर्ष) निवासी कुंदरापारा रुआबांधा बस्ती और अंकित सूर्यवंशी (31 वर्ष) निवासी शनिचरी बाजार, रुआबांधा बस्ती के रूप में हुई।

आरोपियों के कब्जे से कुल 1.363 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये है, बरामद किया गया। गांजा रखने और बेचने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। दोनों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 378/2025 दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट पेश किया गया।

जप्त सामग्री:

  • गांजा – 1.363 किलोग्राम
  • अनुमानित कीमत – ₹30,000

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी और अवैध कारोबार पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *