
सतेंद्र बड़घरे कवर्धा – अंचल में लगातार हो रहे अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पिपरिया पुलिस ने कमर कस ली है जिसके चलते एक बार फिर अंचल के अपराधिक तत्वों में हड़कंप मच हवा है पिपरिया थाने के दानेदार अमित काश्यप ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर अवैध गंजे के तस्करों को धर दबोचा है l पिपरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपने उच्च अधिकारियों को सूचित कर पुलिस ने रायपुर जबलपुर हाइवे के ग्राम इंदौरी के पास घेरा बंदी की और दो किलो गंजे के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है l साथ ही अन्य तीन फुटकर कोचियों को भी धर दबोचा पकड़े गए आरोपियों में राकेश चंद्रवंशी पिता लोमेश चंद्रवंशी ग्राम जिंदा, नीरज चंद्रवंशी पिता दिनेश चंद्रवंशी ग्राम साईहमालगी , अनुज साहू पिता राजेंद्र साहू ग्राम धरमपुरा, रामेश्वर कौशिक पिता संतोष कौशिक ग्राम जिंदा व आदित्य चंद्रवंशी पिता संतोष चंद्रवंशी ग्राम बिरकोना शामिल है, सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 220/25 धारा 20(बी)(ll)(बी)29 एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया l इन संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमित कश्यप, उप. निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर , जयराम यादव , सहायक उप. निरीक्षक डोमन बंजारे, आरक्षक हेमंत शर्मा, राजकुमार साहू, किशन कौशिक,निखिल धनंजय, मंगल पाली, संतोष योग,मुकेश चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी पूरे स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा l