
दुर्ग । थाना बोरी क्षेत्र के ग्राम दनिया में एक सुनसान मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई सामग्री और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्रार्थी रामहरी पटेल, निवासी ग्राम दनिया, ने थाना बोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पीलाचक खार स्थित खेत के पक्के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 40-40 किलो क्षमता वाले 10 कट्टा बोरी और मकान के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की लाल रंग की बैटरी चोरी कर ली है।
मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के निर्देशन में प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी और टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। दूसरे ही दिन पुलिस ने आरोपियों तुकाराम पटेल (उम्र 24 वर्ष) और राधवेन्दर उर्फ राहुल सेन (उम्र 18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो नाबालिग बालकों को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 10 कट्टा बोरी, ट्रैक्टर की बैटरी और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/2025, धारा 331(4), 305(a), 61 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी, सहायक उप निरीक्षक तान सिंह सोनवानी, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र मढ़रिया, आरक्षक ऋषि बंछोर, ऋतुराज सिंह, चंद्रशेखर यादव, भूपेंद्र और मुकेश चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।
बोरी पुलिस की तत्परता से आरोपियों को पकड़ कर चोरी का माल बरामद किया गया, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी है।