महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की छापेमारी, भिलाई के होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों से 70 लाख नकद जब्त



भिलाई। रेलवे के ठेकेदार और दुर्ग के होटल व्यवसायी विजय अग्रवाल के निवास, होटल, केशियर और दिल्ली में उनके बड़े भाई के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई, जिससे स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम ने दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के निवास पर दस्तक दी। गार्ड को पहचान पत्र दिखाकर टीम घर में दाखिल हुई और परिजनों से जांच में सहयोग मांगा। इसके बाद होटल सागर और उसके मैनेजर के घर पर भी जांच की गई। तीनों स्थानों पर चली कार्रवाई में ईडी ने लगभग 70 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई महादेव सट्टा ऐप की अवैध कमाई को इधर-उधर करने के संदेह पर की गई है। ईडी को यह सुराग जयपुर में सौरभ आहुजा की शादी के दौरान मिला, जहां विजय अग्रवाल भी मौजूद था। वहीं से अग्रवाल के कथित संबंध महादेव ऐप से जुड़े पैसों के लेन-देन से जुड़े लोगों से सामने आए। ईडी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *