24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी — प्रेम संबंध में हत्या कर हुआ था फरार


  • मृतिका कर रही थी शादी का दबाव, आरोपी ने गला दबाकर की हत्या
  • तकनीकी साक्ष्य व ट्रिनयन ऐप से आरोपी तक पहुंची पुलिस
  • सीसीटीवी, साइबर और टावर डंप की मदद से हुआ खुलासा


दुर्ग । दिनांक 13.07.2025 को ममता जंघेल, टाउनशीप मार्केट, नंदिनी ने थाना नंदिनी नगर में सूचना दी कि दिनांक 12.07.2025 की रात 21:00 बजे से 13.07.2025 की सुबह 08:30 बजे के बीच कुंवरिया बाई उर्फ चिंया, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हरदी (हाल नंदिनी टाउनशीप) संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। सूचना पर थाना नंदिनी नगर में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि मृतिका का दीपक कुमार तोडसे, निवासी अहिवारा, के साथ प्रेम संबंध था। मृतिका दीपक पर बार-बार शादी का दबाव बना रही थी। दिनांक 12.07.2025 को रात्रि लगभग 9 बजे दीपक मृतिका के घर गया था, जहां दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद में दीपक ने मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

थाना नंदिनी नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 159/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

तकनीकी जांच:
आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज, ट्रिनयन ऐप, साइबर तकनीक और टावर डंप का उपयोग किया गया। संदेही दीपक कुमार तोडसे, उम्र 42 वर्ष, रायपुर रोड, अहिवारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
दीपक कुमार तोडसे, उम्र 42 वर्ष
पता: रायपुर रोड, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *