प्राणघातक हमला कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, बोतल से गर्दन पर किया था वार



दुर्ग । पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी शक्ति निषाद (27 वर्ष), निवासी अटल आवास न्यू आदर्श नगर पर 16 जून 2025 को सुबह 11:00 बजे प्राणघातक हमला किया गया था। आरोपी विजय कुर्रे ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले प्रार्थी को मां-बहन की गालियां दीं और “तुमने मुझे बबलू सेठ के काम से छुड़वाया” कहते हुए पास में पड़ी कांच की बोतल से उसकी गर्दन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

इस घटना की रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 194/2025 धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसकी पतासाजी हेतु मुखबिर तैनात किया गया।

लगातार प्रयासों के बाद 23 जुलाई 2025 को आरोपी विजय कुर्रे (38 वर्ष), निवासी अटल आवास न्यू आदर्श नगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *