थनौद के कछार नाला में बाढ़ में फंसे 32 मजदूरों और बच्चों को SDRF टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू


  • ग्राम थनौद स्थित कछार नाला में अचानक आई बाढ़ से भारतमाला हाईवे प्रोजेक्ट में काम करने आए 32 मजदूर और बच्चे फंस गए थे।
  • मजदूर विभिन्न राज्यों से आए थे और साइट पर काम कर रहे थे।
  • सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू बोट और लाइफ जैकेट के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
  • टीम ने सभी फंसे मजदूरों और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दुर्ग । दिनांक 09.07.2025 की सुबह लगभग 09:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम थनौद, चौकी अंजोरा स्थित कछार नाला में अत्यधिक बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भारतमाला हाईवे प्रोजेक्ट में कार्यरत लगभग 20-25 मजदूर नाला के उस पार फंस गए हैं।

सूचना पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने बोट और लाइफ जैकेट की सहायता से कुल 32 मजदूरों और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस कार्यवाही में नगर सेना दुर्ग की एसडीआरएफ टीम, चौकी अंजोरा का पुलिस स्टाफ तथा तहसील प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *