
भिलाई। थाना वैशाली नगर पुलिस द्वारा गौरव पथ स्थित पेट्रोल पंप में लावारिस हालत में खड़ी दो लग्जरी गाड़ियों—ऑडी (DL-1-CS-6642) और पजेरो (DL-1-CQ-1303) को जप्त किया गया है।
पुलिस की टाउन पेट्रोलिंग के दौरान जब ये वाहन संदिग्ध अवस्था में मिले, तब धारा 106 बीएनएसएस के तहत उन्हें जब्त कर थाने लाया गया।

प्रारंभिक जांच में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि इन वाहनों में शुभम यादव द्वारा डीजल डलवाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि ये वाहन फरार आरोपी दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपक नेपाली से जुड़े हो सकते हैं।
मामले की सूक्ष्मता से जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किन गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।