ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस पहुंची मरोदा स्कूल, छात्रों को किया जागरूक


दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत दुर्ग पुलिस द्वारा नवीन उच्चतर माध्यमिक शाला टंकी मड़ौदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभिव्यक्ति ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्टिंग और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा ने किया। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों को सोशल मीडिया से संबंधित सावधानियां, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और नशा मुक्ति के साधनों की जानकारी दी।

इसके साथ ही हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, 112, 9479192099 और 1930 जैसे आपातकालीन नंबरों के उपयोग, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, और अनजान व्यक्तियों से निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

छात्रों को जीवन में आने वाली समस्याओं को माता-पिता या शिक्षकों से साझा करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राएं, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और महिला रक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे। अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देने के साथ शिक्षकों को ऐप डाउनलोड भी कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *