
सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – इन दिनों अंचल मे दहशत गर्दों का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है मामूली विवाद पर लोग इतने आतुर हो जाते है कि किसी भी हद तक उतारू हो जाते है ऐसा हि एक मामला कबीरधाम जिले के ग्राम बिरकोना में देखने को मिला जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जहां एक परिवार दुसरे पर चोरी का आरोपी लगा रहा है तो दूसरा पक्ष जबरदस्ती अपने घर पर घसीट कर मारपीट करने का आरोप लगा रहा है |

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिरकोना निवासी भरत जोशी के परिवार व देवकी जोशी के परिवार के बिच जमीन विवाद को लेकर लड़ाई हुआ इसी बीच देवकी जोशी के जीजा जितेंद्र अहिलेश्वर पिता विजय अहिलेश्वर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गोरखपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम जो अपने किसी निजी कम से अपने ससुराल बिरकोना आए हुवे थे परिवार में होते विवाद को देखकर बीच बचाव हेतु वहां पहुंचे तब उन्हें चार व्यक्ति मिलकर घसीटते हुए अपने घर के अंदर जबरदस्ती लेकर गये और घर का दरवाजा बंद कर उनके साथ मारपीट की और पुलिस को बुलाए अब सवाल यह उठता है कि घर के अंदर ले जाने के पीछे उनकी मंशा क्या थी बरहाल दोनों पक्षों के खिलाफ पिपरिया पुलिस ने बी एन एस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है मामले में अब देखना यह है कि पुलिस की कार्यवाही पर किसका पक्ष भारी होता है परन्तु सवाल यह भी उठता कि यह मामला आखिर क्या रुप लेता है और कानून के दावेदार इस पर कितना अमल करते हैं।
