
दुर्ग । थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग पुलिस को स्कूटी चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। घटना 20 जून 2025 की सुबह की है, जब गोपाल कृष्ण गुप्ता की सफेद रंग की प्लेजर स्कूटी (क्रमांक CG-07 AF 2803) को उनकी भतीजी अलिशा गुप्ता ने किड्स वर्क स्कूल, शांति नगर, सड़क नंबर 02 के पास खड़ी की थी। दोपहर 1 बजे बाहर निकलने पर स्कूटी गायब पाई गई।
इस संबंध में वैशाली नगर थाने में अपराध क्रमांक 183/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोर की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर 18 नंबर रोड स्थित ऑटो डील की दुकान के पास संदेही युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने चोरी की बात स्वीकार की।
आरोपी का नाम रितिक रोशन (पिता विजय प्रसाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी राजा गार्डन, भेलवा तालाब के पास, कोहका, पुलिस चौकी स्मृति नगर) है। उसे 22 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जप्त संपत्ति:
- प्लेजर स्कूटी (क्रमांक CG-07 AF 2803)
प्रमुख भूमिका:
थाना वैशाली नगर पुलिस की तत्परता और सतर्कता से आरोपी को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया, जो चोरी की गई स्कूटी को बेचने की फिराक में था।