अमानत में कथित धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को राजस्थान से पकड़ा, कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार



दुर्ग । थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा अमानत में कथित धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को राजस्थान से पकड़ा गया है। नृदेव वायर वर्ल्ड प्राइवेट लिमि० भीलवाडा, राजस्थान कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार किए गए हैं।

दिनांक 21/06/2024 को प्रार्थी नीरज कुमार, निवासी मिलन चौक, न्यु खुर्सीपार, भिलाई, द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ कि कंपनी के डायरेक्टरों द्वारा वायर रॉड माल लेकर भुगतान न कर व्यापारिक लेन-देन में 63,74,640 रुपये की ठगी की गई। इस संबंध में थाना खुर्सीपार द्वारा अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।

निरीक्षक वंदिता पनिकर के निर्देशन में एक विशेष टीम तैयार कर राजस्थान, भीलवाडा भेजी गई। टावर लोकेशन के आधार पर आरोपियों ऋषिराज शर्मा और अंपुल महावर का निम्बाहेडा नगर, जिला चितौड, राजस्थान में पता लगाया गया। दोनों आरोपियों द्वारा पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 16/06/2025 को जेल भेजा गया है।

कार्यवाही में सहयोग देने वाले अधिकारी:

  • निरीक्षक वंदिता पनिकर, थाना प्रभारी, थाना खुर्सीपार
  • प्र०आर० रोहित यादव
  • आरक्षक हर्ष देवांगन
  • आरक्षक विशाल सिंह (एसीसीयू)

अपराध क्रमांक: 130/24
धारा: 420, 409, 34 भादवि

अपराधी विवरण:

  1. ऋषिराज शर्मा, पिता सत्यनारायण शर्मा, उम्र 25 वर्ष, साकिन आसिंद रोड, शंभूगढ, थाना शंभूगढ, जिला भीलवाडा, राजस्थान।
  2. अंपुल महावर, पिता ओमप्रकाश महावर, उम्र 31 वर्ष, साकिन वार्ड नं. 04, नसीराबाद, थाना नसीराबाद, जिला अजमेर, राजस्थान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *