पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार: जींद में रेलवे ट्रैक किनारे युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

जींद । हरियाणा के जींद जिले में रेलवे ट्रैक के पास 13 जून को मिले युवक के शव मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक साजिद की पत्नी कुलफसा ने अपने प्रेमी और पति के चचेरे भाई मोहम्मद खालिद के साथ मिलकर साजिद की हत्या की साजिश रची और अंजाम दिया। जीआरपी ने 72 घंटे में हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बड़ौदा गांव निवासी 26 वर्षीय साजिद का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। घटनास्थल से चाकू और डंडा बरामद हुआ था। मोबाइल लोकेशन से आरोपियों का खुलासा हुआ। पूछताछ में कुलफसा ने हत्या स्वीकार की, जिसके बाद खालिद को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच तीन साल से अवैध संबंध थे। 13 जून की रात कुलफसा पति को ईंट-भट्ठा के पास ले गई, जहां पहले से मौजूद खालिद ने मिलकर साजिद की चाकू और डंडे से हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *