
कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय तिरिथ राम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री थे।
घटना के विवरण
हत्या देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई। खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर बांकी मोंगरा पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका
मृतक के बेटे पर संदेह है, क्योंकि अक्सर शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद होता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या में उपयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम की जांच
सूचना के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।