
दुर्ग । आज 11 जून 2025 को दुर्ग रेंज पुलिस कार्यालय (32 बंगला, भिलाई) में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर और केप पहनाकर सम्मानित किया गया।

पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं:
- तुल सिंह पट्टावी – जिला बालोद
- लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल – जिला बालोद
- संतोषी ग्रेस – जिला बेमेतरा
- यशकरणदीप ध्रुव – जिला दुर्ग
- ममता अली शर्मा – जिला दुर्ग
- विपीन रंगारी – जिला दुर्ग
- नवी मोनिका पाण्डेय – जिला दुर्ग
- कुंज बिहारी नागे – जिला दुर्ग
- एम्ब्रोस कुजूर – जिला दुर्ग
आईजी गर्ग और एसएसपी अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (पुमनि कार्यालय) पनिक राम कुजूर, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला और फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।
