नशे के खिलाफ विशेष अभियान: जिले में सात आरोपी गिरफ्तार, 239 पौवा देशी शराब और 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद


अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, 22 हजार से अधिक की शराब जब्त

दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 239 पौवा देशी शराब, 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और 22,000 रुपये से अधिक मूल्य की नकदी जब्त कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विभिन्न थानों में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

मोहन नगर थाना क्षेत्र में

  • धमधा रोड सब्जी मंडी से आरोपी हरिदर्शन, 36 वर्ष के कब्जे से 86 पौवा देशी शराब और ₹9120 नकद बरामद कर अपराध क्रमांक 234/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
  • एफसीआई गोदाम बरगद पेड़ चबूतरा के पास से राहुल दास मानिकपुरी, 34 वर्ष को पकड़ा गया। उसके पास से 87 पौवा देशी शराब और ₹8920 नकद बरामद कर अपराध क्रमांक 235/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

रानीतराई थाना क्षेत्र में

  • ग्राम घोरारी सार्वजनिक शौचालय के पास हिम्मत लाल बंजारे, 45 वर्ष को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।
  • नाले के किनारे ओम प्रकाश मारकण्डे, 31 वर्ष को 10 लीटर कच्ची शराब लेकर पैदल ले जाते हुए पकड़ा गया।
    दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 36/25 व 37/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में

  • धुलेश्वर पटेल, 58 वर्ष के कब्जे से 29 पौवा शराब (कीमत ₹2800) बरामद कर अपराध क्रमांक 114/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
  • धमधा निवासी द्वारिका साहू, 58 वर्ष के पास से 21 पौवा शराब (कीमत ₹2310) और
  • नंदिनी नगर निवासी भूषण साहू, 32 वर्ष के पास से 16 पौवा शराब (कीमत ₹1760) बरामद की गई। दोनों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 116/25 व 117/25, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. हरिदर्शन, 36 वर्ष, सिकोला भाठा, मोहन नगर
  2. राहुल दास मानिकपुरी, 34 वर्ष, उरला, मोहन नगर
  3. हिम्मत लाल बंजारे, 45 वर्ष, घोरारी, रानीतराई
  4. ओम प्रकाश मारकण्डे, 31 वर्ष, घोरारी, रानीतराई
  5. धुलेश्वर पटेल, 58 वर्ष, धमधा
  6. द्वारिका साहू, 58 वर्ष, धमधा
  7. भूषण साहू, 32 वर्ष, नंदिनी नगर

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *