
खैरागढ़ । खैरागढ़ के ग्राम आमाघाट कादा में ईंट के लेन-देन को लेकर रविवार दोपहर एक विवाद हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में छुईखदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता रामअवतार चक्रधारी ने बताया कि 3 साल पहले राजकुमार पटेल ने उनसे ईंट के लिए 10,000 अग्रिम भुगतान किया था, लेकिन ईंट न उठाने के चलते विवाद बढ़ गया।
राजकुमार पटेल ट्रैक्टर लेकर आया और ईंट भरने लगा, जिसे कम लगने पर दोबारा विवाद हुआ। राजकुमार का भतीजा टीकम पटेल मौके पर पहुंचा और रामअवतार से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। टीकम ने हाथ मुक्के और अपने हाथ में पहने चूड़ा से हमला कर दिया, जिससे रामअवतार के बाएं कान के पास गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा।
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में रामअवतार की पत्नी किरण चक्रधारी, गांववासी मोहनू सोरी, सेतराम और नेहरू शामिल हैं। थाना छुईखदान थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2), 296, और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध पुलिस मामले की जांच कर रही है।