अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, 36 हजार से अधिक का माल जब्त


दुर्ग । अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नदी रोड गंजपारा नयापारा मोड़ दुर्ग के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही कर मौके पर घेराबंदी की गई और एक युवक को पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम दुष्यंत कुमार चंद्राकर (उम्र 20 वर्ष), निवासी चंदखुरी सत्ती चौक, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग बताया। उसके कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया:

  • 60 नग देशी शोले मसाला मदिरा (180 एमएल काँच शीशी में), कुल 10.800 बल्क लीटर
  • शराब की अनुमानित कीमत: ₹6,000
  • बिक्री की नकद राशि: ₹310
  • मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 CM 4476): ₹30,000
  • कुल जप्त सामग्री का मूल्य: ₹36,310

मौके पर गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक तैयार कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 250/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में टीम का विशेष योगदान रहा:
निरीक्षक ममता अली शर्मा, सउनि रामकृष्ण तिवारी, आरक्षक हरीश राव, सतीश वानखेड़े

गिरफ्तार आरोपी:
दुष्यंत कुमार चंद्राकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी चंदखुरी सत्ती चौक, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *