बिलासपुर: किन्नरों ने पुलिसवालों पर बेरहमी से पिटाई करने का लगाया आरोप


बिलासपुर । बिलासपुर में किन्नरों ने पुलिसवालों पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। किन्नर समुदाय के लोगों ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि भीख मांगने वाली किन्नरों को भगाया गया, जिसके बाद दौड़ा-दौड़ाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे दो किन्नर को चोंटे आई है।

मामला हिर्री थाना क्षेत्र का
किन्नर राजा खान ने बताया कि वह पेंड्रा-गौरेला, लोरमी-खाम्ही क्षेत्र में भीख मांगती हैं। उनकी नायक सरोजनी है। उन्होंने बताया कि रज्जो और रूबी किन्नर पिछले 10 साल से भोजपुरी टोल प्लाजा पर रुपए मांगकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

पुलिसवालों पर आरोप
23 मई की रात करीब 9 बजे दोनों भोजपुरी टोल नाका पर रुपए मांग रहे थे। तभी पेट्रोलिंग वाहन में सवार आरक्षक वहां पहुंचे। वे किन्नरों से बदसलूकी करने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट की। इससे दोनों को गंभीर चोट आई है।

कार्रवाई की मांग
किन्नर समुदाय के लोगों ने पुलिस वालों पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह से की है। उनकी गैरमौजूदगी में उन्होंने डीएसपी रोशन आहुजा को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *