चोरी की वारदात का खुलासा, फर्नीचर दुकान का कर्मचारी गिरफ्तार

दुर्ग । जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्नीचर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी सनत कुमार, निवासी वार्ड क्रमांक 44 लक्ष्मी नारायण सेक्टर 11, जोन 2 खुर्सीपार ने 21 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात 8:30 बजे वह अपनी दुकान ‘किशोर फर्नीचर’ को कर्मचारी धनेश कुमार डांडे के देखरेख में छोड़कर गया था। लौटने पर दुकान की आलमारी से 5,580 रुपये नकद गायब मिले।

मामले में जामुल थाना में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 306 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी धनेश कुमार डांडे अपने घर अहिवारा आने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अहिवारा बस स्टैंड में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की।

पकड़े गए आरोपी धनेश कुमार डांडे उर्फ धन्नू, निवासी संजय नगर अहिवारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग का उम्र 40 वर्ष है। आरोपी को गिरफ्तार कर 26 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में जामुल पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

जब्त रकम: ₹5,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *