सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के नाम पर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी पटना से गिरफ्तार


भिलाई । प्रार्थी जसमिंदर सिंह, निवासी दिघवा थाना सुपेला, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2017 में संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड मुम्बई के संचालक प्रेमजीत शर्मा से व्यवसायिक वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संपर्क हुआ, जिसने नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर प्रार्थी से 1,50,00,000/- रुपये का निवेश कराया।

राशि निवेश करने के पश्चात प्रोजेक्ट अधिक बारिश के चलते बंद होने की बात कही गई, और नाइजीरिया में नए अनुबंध की जानकारी देते हुए कूटरचित दस्तावेज भेजे गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला (चौकी स्मृतिनगर) में अपराध क्रमांक 530/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम को बिहार भेजा गया। पाटलिपुत्र थाना, पटना की तकनीकी सहायता से इंद्रपुरी, जिला पटना, बिहार से आरोपी प्रेमजीत शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, चौकी प्रभारी स्मृतिनगर, आरक्षक सविंदर सिंह, आरक्षक कमल परगनिहा तथा पाटलिपुत्र थाना की उप निरीक्षक सिंकू कुमारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

गिरफ्तार आरोपी –
प्रेमजीत शर्मा, संचालक – संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड, मुम्बई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *