पीएम मोदी ने किया 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, आज से बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ी


रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2025 को प्रातः 9:30 बजे वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।

छत्तीसगढ़ में रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन इस योजना में शामिल हैं:

  • बिलासपुर मंडल के अम्बिकापुर स्टेशन
  • रायपुर मंडल के उरकुरा भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशन
  • नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन

बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशनोक रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से मुलाकात भी की। इससे पहले, प्रधानमंत्री बीकानेर एयरबेस पहुंचे, जहां से वे करणी माता मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देशनोक में राजस्थान के शूरवीरों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अमृत भारत स्टेशन योजना
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह तैयार हैं। इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *