छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: 13 जिलों में रेड अलर्ट, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सरगुजा संभाग और बस्तर के सभी जिलों समेत कुल 13 जिलों में 3 घंटों के अंदर तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

रेड अलर्ट वाले जिले

मौसम विभाग ने जिन 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, वे हैं:

  1. सुकमा
  2. बीजापुर
  3. दंतेवाडा
  4. बस्तर
  5. नारायणपुर
  6. कोंडागावं
  7. कांकेर
  8. बालोद
  9. राजनादंगांव
  10. रायगढ़
  11. कोरबा
  12. जशपुर
  13. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

इन जिलों में गरज-चमक के साथ 80 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

इसके अलावा, बालोद, बिलासपुर, मुंगेली में भी मौसम विभाग ने तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश के साथ ओलावृष्टि के ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। इन जिलों में 40-60 KMPH की स्पीड से हवा चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *