कांकेर में जवानों पर बिजली का कहर: सर्चिंग से लौटते समय तार की चपेट में आए दो जवान


कांकेर । कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे जवानों के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। सर्चिंग से वापस लौटते समय दो जवान बिजली की तार की चपेट में आ गए, जिससे वे झुलस गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार, डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बिजली की तार टूटकर बाइक में फंस गई, जिससे दोनों जवान झुलस गए। धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया है, जबकि संजय गढ़पायले की हालत सामान्य है।

स्वास्थ्य केंद्र में उपचार

जवानों के झुलसने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। फिलहाल, दोनों घायल जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *