
दुर्ग । शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह दुर्ग, भिलाई और रायगढ़ समेत कई जिलों में छापेमारी की। तड़के 5 बजे भिलाई के हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित अम्रपाली सोसायटी के B-29 में कारोबारी अशोक अग्रवाल के निवास पर EOW की टीम पहुंची। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थीं।

अशोक अग्रवाल साईं लीला धर्म कांटा के संचालक हैं और पूर्व में खुर्सीपार क्षेत्र में निवासरत थे। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पिछले सप्ताह पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबियों पर हुई छापेमारी और पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई है।
प्रदेशभर में चल रही इस बड़ी कार्रवाई के तहत लगभग तीन दर्जन स्थानों पर छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में कुछ आबकारी अधिकारी भी हैं। ईओडब्लू से विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।