जनमन पत्रिका का वितरण, योजनाओं की जानकारी पहुंची जनता तक

दुर्ग, । सुशासन तिहार के अंतर्गत अंजोरा (ख) में आयोजित समाधान शिविर में शासन की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का वितरण किया गया। इस पत्रिका में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी दी गई। पत्रिका के माध्यम से आम नागरिक यह जान पाएंगे कि उनके हित में कौन-कौन सी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं शिविर में 15 ग्रामों से आए ग्रामीणजनों को जनमन की प्रतियां एवं पाम्पेट वितरित की गई। ग्रामीणों ने भी जनहित की योजनाओं के बारे में पढ़ने में रुचि दिखाई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *