बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: हार्वेस्टर में डीजल डालते समय 11 KV तार की चपेट में आए तीन लोग


बिलासपुर । बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। धान कटाई के लिए आए हार्वेस्टर चालक और दो अन्य लोग 11 KV हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए।

हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह और सुखदेव सिंह पंजाब से आए थे और प्रदीप कुमार के खेत में धान की कटाई करने के लिए आए थे। हार्वेस्टर में डीजल डालते समय निर्मल सिंह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से निर्मल सिंह हार्वेस्टर से नीचे आ गिरा। सुखदेव सिंह और प्रदीप कुमार भी करंट की चपेट में आ गए।

निर्मल सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि सुखदेव सिंह और प्रदीप कुमार को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिम्स रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *