दंतेवाड़ा में जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार


दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बुजुर्ग घर के आंगन में सो रहा था तभी हुई वारदात
मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र के मारजुम गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 14 मई की रात बुजुर्ग हिड़मा पोड़ियामी घर के आंगन में सो रहा था। इसी बीच रात करीब 11 बजे गांव के ही रहने वाले गुड्डी मुचाकी और नंदू मुचाकी घर पहुंच गए और उन्होंने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पर वार कर दिया।

जादू-टोने के शक में हुई हत्या
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जादू-टोन के शक में हत्या हुई है। इससे पहले भी इसी बात पर पिता से झगड़ा करते रहते थे। पुलिस ने FIR दर्ज की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गांव से ही पकड़कर लाया गया। जिन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से हत्या में उपयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *