
बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर उत्पादों और पेय पदार्थों की तय कीमत से अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया है। यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो स्टॉलों को सील कर दिया है।
इनमें से एक स्टॉल देवभोग उत्पाद बेचने का लाइसेंसधारी था और दूसरा टी-स्टॉल था, जहां चाय, पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, बिस्किट और स्नैक्स जैसे रेलवे द्वारा अनुमोदित सामान बेचे जाते थे। दोनों स्टॉल के वेंडर निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली कर रहे थे।
इससे पहले भी यात्रियों ने मौखिक और लिखित शिकायतें की थीं, जिनके आधार पर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन सुधार न होने पर रेल मदद एप के जरिए शिकायत की गई। सीनियर डीसीएम के निर्देश पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 6-7 पर स्थित दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है।