स्थानीय लोगो की आवश्यकता को देखते हुए रात के 11 बजे शौचालय के बंद पड़े बोर को चालू कराया गया।


भिलाईनगर। स्थानीय लोगो की शिकायत थी कि मदर टेरेसा नगर में पुरूष एवं महिला शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। जैसे ही आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के संज्ञान में आया, उन्होने स्वयं जोन आयुक्त सतीश यादव एवं संबंधित अभियंता को लेकर वार्ड 31 प्रगति नगर स्थित शौचालय का निरीक्षण करने गए। वहां पर स्थानीय निवासियों ने बताया कि शौचालय का निर्माण हो चुका है। किन्तु पानी सप्लाई नहीं होने के कारण उन्हे परेशानी हो रही है। बोर है लेकिन मोटर नहीं डालने के कारण ठेकेदार पानी की प्रतिपूर्ति नहीं कर रहा है। संबंधित जोन आयुक्त को निर्देशित किए की शीध्रता के साथ बोर में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई चालू किया जाए।


कल दिनांक 15 मई के रात्रि 11 बजे जोन आयुक्त स्वयं खड़े होकर संबंधित बोर में मोटर लगाकर उसे चालू करवाये। उसका लोकेशन फोटोग्राफमय वीडियो के साथ आयुक्त को भेजे। इससे स्थानीय निवासियों को बहुत खुशी हुई, सभी लोग अपने आवश्यकतानुसार शौचालय का उपयोग करना शुरू कर दिए है। सभी जोन के जोन आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि किसी भी वार्ड में गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या नहीं होना चाहिए। यदि किसी कारण से मोटर खराब है या पानी की सप्लाई नहीं हो रहा है। तो उसे गैंग के द्वारा सुधरवाया जावे। इसके लिए निगम के पास पर्याप्त बजट है, किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
आवश्यकतानुसार जिस किसी भी वार्ड में पानी की समस्या हो रही है, वहां पर गर्मी को देखते हुए टैंकर से भी पानी को पहुंचाया जा रहा है। आम नागरिको से अपील है कि यदि कहीं पर भी पानी की समस्या है तो निगम के जोन कार्यालय से संपर्क कर सकते है। उन्हे पानी प्रदान किया जाएगा। टैंकर से सप्लाई है पहुंचने में थोड़ा बहुत समय लगेगा, लेकिन पानी अवश्य पहुचेगा। पानी का उपयोग उतना ही करें, यह भी देखने में आ रहा है कि टैंकर से पानी लेते समय लोग पानी का दुरूपयोग बहुत करते है, पानी को बचाना भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *