ऑनलाइन धोखाधड़ी का 24 घंटे के भीतर खुलासा,ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम का झांसा देकर 7,50,000/- रुपये की धोखाधड़ी


आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

दुर्ग । प्रार्थिया खिलेश्वरी उर्फ पिंकी (आयु 31 वर्ष), निवासी 140 बी, मैत्री विहार, कोहका, भिलाई, जिला दुर्ग द्वारा थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी देवर योभिजीत साहू द्वारा नगद व ऑनलाइन माध्यम से रु. 7,50,000/- की धोखाधड़ी की गई है। इस रिपोर्ट पर दिनांक 09.05.2025 को अपराध क्रमांक 131/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता से आरोपी योभिजीत साहू का पता लगाकर दिनांक 10.05.2025 को सुरगी, जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम का झांसा देकर उक्त धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक श्री केशवराम कोसले (थाना प्रभारी पद्मनाभपुर), सउनि गंगाप्रसाद श्रीवास एवं आरक्षक पी. संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: योभिजीत साहू
आयु: 20 वर्ष
पता: ग्राम परसदा साहू पारा, पोस्ट डंगनिया, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *