राजनांदगांव में शिवनाथ नदी का दर्दनाक हादसा: 15 साल के नाबालिग की डूबने से मौत


राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान बालोद जिले के 15 साल के नाबालिग देवकुमार चोरिया की डूबने से मौत हो गई। देवकुमार अपने गांव कोचेरा से डोंगरगांव थाना क्षेत्र के सांकर दाह गांव आया था, जहां वह शिवनाथ नदी में सुबह 5:10 बजे नहाने के दौरान डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डोंगरगांव पुलिस से सूचना मिलने के बाद दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों की टीम ने तीन से चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे का शव नदी से बरामद किया।

एसडीआरएफ की टीम में डीप डाइविंग जवान राजकुमार यादव और नरोत्तम चंदेल ने पानी के अंदर डूबकर शव को खोजा। धनीराम यादव ने पूरी टीम को लीड किया। ओंकार और भूपेंद्र सिंह ने वोट से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा।

एसडीआरएफ की टीम ने शव को पानी से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद डोंगरगांव पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जो अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *