पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा यातायात मुख्यालय नेहरू नगर दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण


दुर्ग, । पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) ने आज यातायात मुख्यालय नेहरू नगर, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भविष्य में यातायात थाना संचालित कर सड़क दुर्घटनाओं की विवेचना यातायात विभाग द्वारा की जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान कर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

उन्होंने सभी जोन प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक गंभीर सड़क दुर्घटना की मौके पर जांच कर उसकी रिपोर्ट दो दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। साथ ही, जिले के चिन्हित ब्लैक/ग्रे स्पॉट और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए गए:

  • पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
  • सभी अधिकारी बॉडीवार्न कैमरा का उपयोग करें।
  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच ब्रीथ एनालाइज़र मशीन से कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
  • रात्रि ड्यूटी में बैटन/सेफ्टी लाइट का प्रयोग अनिवार्य किया जाए।
  • तेज रफ्तार पर नियंत्रण हेतु स्पीड रडार मशीन का उपयोग करें।
  • दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य हो, उल्लंघन पर कार्यवाही हो।
  • मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने वालों पर कार्रवाई एवं समझाइश दी जाए।

इसके अतिरिक्त, सभी जोन प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने जोनों में तैनात स्टाफ की मीटिंग लेकर यातायात नियमों के पालन, साफ-सुथरी वर्दी में ड्यूटी करने, आम नागरिकों से मधुर व्यवहार रखने तथा किसी से अनावश्यक बहस न करने जैसे व्यवहार संबंधी दिशा-निर्देश दें।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीगण:

  • ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)
  • सतानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)
  • राहुल बंसल (भापुसे), परिवीक्षाधीन थाना प्रभारी, नेवई
  • निरीक्षक बोधीराम घिरही, के.बी. नागे, पी.डी. चंद्रा एवं यातायात विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *