नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15.5 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग । दुर्ग ज़िले में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत नेवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.526 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध रूप से गांजा बेचकर नशे का व्यापार कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) व नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन में और नेवई थाना प्रभारी की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।

एक ओर जहां पुलिस द्वारा स्कूल के बच्चों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है, वहीं नशे के सौदागरों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत गठित विशेष टीम ने पूर्व से संदिग्धों पर निगरानी रखी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेवई डेम के पास दो व्यक्ति गांजा बेच रहे हैं।

सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया:

  • मुकेश मोदी (45 वर्ष, मैत्री नगर, रिसाली): कब्जे से 13.345 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹1,30,000), एक फोर्ड कार (CG07 MB 3698, कीमत ₹80,000) बरामद।
  • राज कुमार ठाकुर (53 वर्ष, स्टेशन मरोदा): कब्जे से 2.172 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹20,000), एक विकलांग स्कूटी (CG07 CG 4499, कीमत ₹40,000) व एक पैनासोनिक तराज़ू (कीमत ₹2,000) बरामद।

कुल जप्त सामग्री का मूल्य लगभग ₹2,85,500 आँका गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख), 27(क) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में इनका विशेष योगदान रहा:
थाना प्रभारी राहुल बंसल, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, सहायक उप निरीक्षक राजेश देवांगन, प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय, आरक्षक भुमिन्द्र वर्मा, संतोष कोमा, समीम खान, छत्रपाल वर्मा, चंदन भास्कर, रवि बिसाई, सुमित पाल, चितरंजन देवांगन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *