दुर्ग रेंज में नवीन आपराधिक कानूनों पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न


दुर्ग । पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार दुर्ग रेंज के समस्त इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक नवीन आपराधिक कानूनों पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिला बल, एसटीएफ, रेडियो शाखा, विशेष शाखा, वाहिनियाँ एवं रेंज कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य नवीन आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023—की विस्तृत जानकारी प्रदान कर, कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाना रहा।

प्रशिक्षण भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा विकसित ‘कर्मयोगी भारत पोर्टल’ के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को इस पोर्टल का नियमित रूप से उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुए।

यह प्रशिक्षण रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और प्रतिभागियों द्वारा इसे अत्यंत लाभकारी बताया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *