
अलीगढ़ । अलीगढ़ के दादों थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ घर से भाग गई और 9 दिन बाद खुद ही थाने आकर सरेंडर कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
सास अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू हिंसा का शिकार थीं और उनके पति शराब पीकर रोज मारपीट करते थे। बात-बात पर अपमानित करते थे और कई बार घर से निकाल देने की धमकी भी दी थी। अनीता देवी ने कहा कि जब सब कुछ बर्बाद ही हो रहा था, तो उसने वही कर दिया जो उसे सही लगा।
दामाद राहुल ने क्या कहा?
राहुल ने पुलिस को बताया कि वह अनीता देवी को पहले से जानता था, क्योंकि उसकी सगाई उसी के घर में हुई थी। राहुल ने कहा कि अनीता देवी उससे बात करती थी, रोती थी, कहती थी कि अब जीने की इच्छा नहीं है। राहुल ने कहा कि उसे लगा कि अगर वह उसे ऐसे छोड़ दे तो कुछ गलत कर लेगी, इसलिए साथ हो लिया।
पुलिस ने क्या कहा?
थाना प्रभारी ने बताया कि अनीता देवी और राहुल दोनों बालिग हैं और उन्होंने खुद आकर सरेंडर किया है। सीओ ने बताया कि अब महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।