दंतेवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 घायल

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

घायलों में 6 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह हादसा पालनार के पास हुआ, जब ग्रामीण ‘बस्तर पंडुम’ समापन कार्यक्रम में शामिल होने पोटली गांव की ओर जा रहे थे।

घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बचाने का कार्य किया गया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *