
बिलासपुर । बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मुंगेली रोड स्थित पेंडारी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया, जिसमें 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सकरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए व्यवस्था की और मृत मवेशियों को हटाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।