बिरकोना के चुनाव में हुई, गड़बड़ी चुनाव अधिकारी पर लगा आरोप

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – जिला मुख्यालय कबीरधाम से महज दस किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बिरकोना में वार्ड नंबर एक की महिला पंच प्रत्याशी व उसके पति ने ग्राम के सचिव व पीठासीन अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है महिला पंच प्रत्याशी सरोज बाई और उसके पति ने मीडिया को बताया कि उन्हें चुनाव में मतगणना के दौरान जीत बताई गई थी, परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम के कारण उक्त महिला ग्राम से बाहर थी इस कारण उन्हें प्रमाण पत्र व मतगणना पत्र नहीं मिला था परंतु महज तीन-चार दिन पहले स्थानीय पंचायत सचिव व एक अन्य व्यक्ति उसके घर पर आए और धोखे से एक लेटर पर उनके हस्ताक्षर लिए महिला ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है और उसके घर पर भी कोई नहीं था सचिव ने उक्त महिला को कहा कि हस्ताक्षर के बाद उन्हें चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा परंतु बाद में उक्त महिला को पता चला कि कोई अन्य प्रत्याशी चुनाव जीत गया है अब सरोज बाई और उसका पति असमन जोशी न्याय की मांग कर रहे हैं और मामले की शिकायत उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से की है अब देखना यह है कि क्या सरोज बाई को निर्वाचन अधिकारी से इंसाफ़ मिलेगा या फिर निर्वाचन विभाग भी गांधी जी के बताए फार्मूले को स्तेमाल करते हुए नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *