
दुर्ग । पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर त्वरित कार्रवाई की। भीड़भाड़ वाले इलाके में चार पहिया वाहन पर खड़े होकर लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो सामने आया था। इस आधार पर वाहन चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
भिलाई के सेक्टर क्षेत्र में यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन चालक और उसके साथियों की पहचान कर वाहन समेत ACU कार्यालय बुलाया। यातायात पुलिस ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया और अन्य वाहन चालकों को भी ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी दी।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें, स्टंट या लापरवाही से वाहन न चलाएं, क्योंकि यह खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। परिजनों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करें।
