
दुर्ग । दुर्ग में शिवनाथ नदी के एनिकट में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शुभम महोबिया के रूप में हुई है, जो दुर्ग निगम के वार्ड 32 ब्राह्मणपारा से जीते बीजेपी पार्षद जितेंद्र महोबिया का चचेरा भाई था।
रविवार दोपहर बाद शिवनाथ नदी के एनिकट में शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मछुवारों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त शुभम महोबिया पिता रामनारायण महोबिया (26 साल) निवासी मैथिल पारा दिगंबर जैन मंदिर रोड दुर्ग के रूप में किया गया।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि शुभम संभवतः सुसाइड किया है। यह भी हो सकता है कि यह कोई हादसा हो। शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस का कहना है कि युवक ने शनिवार रात को नदी में छलांग लगाई होगी। रात भर पानी में रहने से शव रविवार दोपहर तक पानी के ऊपर आ गया और लोगों ने ने उसे देखा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।