राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बालाजी मंदिर के दर्शन, सामूहिक विवाह में शामिल होकर दिया आशीर्वाद

छतरपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के छतरपुर के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने जिले के गढ़ा में स्थित बालाजी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे सामूहिक विवाह स्थल के लिए रवाना हुईं। वे पंडाल में बने मंच पर पहुंची। कार्यक्रम शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामूहिक विवाह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने विवाह कर रहे जोड़ों को सूट और साड़ियां भेंट की। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव भी मौजूद हैं।

इस समारोह में गायक सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी मौजूद रहेंगे। WWE पहलवान द ग्रेट खली पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं। इसके अलावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज, गोरीलाल कुंज वाले स्वामी किशोरदाज महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, पुण्डरीक गोस्वामी, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, चिदानंद स्वामी महाराज, पूज्य बालक योगेश्वरदास महाराज, अयोध्या के राम दिनेश आचार्य महाराज, अभिरामाचार्य महाराज, अभयदास महाराज, हरिद्वार से रामदास महाराज, चिन्मयानंद बापूजी महाराज, गंगादास महाराज, गोपालमणि महाराज, संजय सलिल महाराज समेत अनेक संत वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

सामूहिक विवाह में 251 जोड़े शामिल होंगे, जिनके लिए 251 मंडप बनाए गए हैं। 251 घोड़े तैयार किए गए हैं, जिन पर बारात निकाली जाएगी। बालाजी मंदिर के पास से ही बारात उठकर पंडाल में आएगी। वहीं नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में ढाई लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग का सामान दिया जाएगा। दूल्हे के शेरवानी और दुल्हन के लिए लहंगा पहले ही दे दिया गया है। इसके अलावा डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू उपयोग के 56 आइटम शामिल हैं। वहीं 20 लाख लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *