महाकुंभ के कारण रेलवे ने दो ट्रेनें रद्द कीं, यात्रियों को होगी परेशानी

रायपुर। महाकुंभ के चलते रेलवे ने दो ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस और दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण रद्द रहेंगी।

महाकुंभ में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके चलते भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस पहले से ही 19 और 21 फरवरी को रद्द की जा चुकी है, अब इसे 22, 23, 24, 25 और 26 फरवरी तक रद्द करने का ऐलान किया गया है।

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस भी 26 फरवरी को रद्द रहेगी। प्रयागराज महाकुंभ मेला महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। इस दिन ही महाकुंभ का आखिरी शाही या अमृत स्नान भी है।

महाकुंभ में स्नान करने वालों का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। माघ पूर्णिमा और शिवरात्रि पर स्नान के लिए फिर जनसैलाब उमड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *