
बीजापुर। बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना इलाके में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों राजू कारम और मुन्ना माडवी की हत्या कर दी। नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही लगातार कार्रवाई के बाद भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सली छिटपुट घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को अपने साथ ले गए और बाद में उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने दोनों के शव को जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।