
रायपुर । छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रेनें रद्द हो रही हैं। इसी बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 2 से 5 फरवरी तक अपनी 8 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।
इन ट्रेनों में शामिल हैं:
- 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर)
- 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर)
- 68734 (बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर)
- 68733 (गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर)
- 58201 (बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर)
- 58207 (रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर)
- 58208 (जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर)
- 58204 (रायपुर-कोरबा पैसेंजर)
यह निर्णय बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लांचिंग कार्य को पूरा करने के लिए लिया गया है।