
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अनोखी झांकी का प्रदर्शन किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस झांकी में यमराज का काल्पनिक दृश्य दर्शाया गया, जिसमें एक वाहन चालक को रेड सिग्नल तोड़ते हुए दिखाया गया।
झांकी के मुख्य बिंदु:
- यातायात नियमों का पालन न करने पर संभावित सड़क दुर्घटना और उसके गंभीर परिणामों की ओर इशारा किया गया।
- यमराज ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
- झांकी में साइबर अपराध के विषय को भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें एक महिला और एक पुरुष साइबर अपराध के पीड़ित के रूप में दिखाए गए।
- साइबर अपराध की घटना के तुरंत बाद हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की जानकारी दी गई।

तकनीकी पहल और जागरूकता प्रयास:
- झांकी में साइबरप्रहरी, त्रिनयन ऐप और सशक्त ऐप का प्रदर्शन किया गया।
- त्रिनयन ऐप: यह स्मार्ट सीसीटीवी लोकेशन मैनेजमेंट सिस्टम है, जो अपराध की जांच में उपयोगी है।
- सशक्त ऐप: यह पुलिस कर्मियों के लिए डिज़ाइन किया गया एक अत्यंत उपयोगी प्लेटफॉर्म है, जिसमें चोरी हुए वाहनों की खोजने का फीचर्स शामिल हैं।
नागरिकों से अपील:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 या 112 पर संपर्क करने की अपील करती है। यातायात पुलिस – दुर्ग सुरक्षित यातायात और साइबर सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध।