
दुर्ग । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटे हैं। इसी क्रम में, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दुर्ग जिले के नगर पंचायत धमधा, पाटन और उतई के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
इस सूची में तीनों नगर पंचायतों के 15 पार्षद प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।