
दुर्ग । दुर्ग यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस ने 245 बिना हेलमेट धारण कर वाहन चालन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
यातायात पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सडक दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट की वजह से होने वाली मौत को रोकने के लिए की गई है। पुलिस ने बताया कि अधिकांश दो पहिया सडक दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट वाहन चालन से किसी सडक दुर्घटना के शिकार होने पर सर में लगने वाले गंभीर चोट से मृत्यु कारित होना पाया गया है।

यातायात पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आगे निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और सडक सुरक्षा नियमों का पालन करें।
